Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार टूरिज्म ने राज्य में पहली बार लग्जरी कैरावैन सेवा शुरू की है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट द्वारा लॉन्च की गई दो हाई-एंड कैरावैन पर्यटकों को फाइव-स्टार होटल जैसी सुविधाओं के साथ सड़क यात्रा का नया अनुभव देंगी।
यह भी पढ़ें :भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे मैच: पहले दिन ऑफलाइन बिके 9 हजार टिकट
कैरावैन की प्रमुख विशेषताएं
पूरी तरह एयर-कंडीशन्ड लग्जरी वैन में बेडरूम, बाथरूम और ड्रेसिंग एरिया, किचन में इंडक्शन, फ्रिज, माइक्रोवेव और वॉश बेसिन और 360-डिग्री घूमने वाली सीटें, स्मार्ट टीवी, वाई-फाई और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और सेफ्टी के लिए 6 कैमरे और इमरजेंसी एग्जिट होगी।
बिना होटल रुके सफर
ऑर्थोपेडिक मेट्रेस और शॉवर सुविधा के साथ यात्रियों को होटल या रेस्टोरेंट में रुकने की जरूरत नहीं होगी। हर कैरावैन की लागत करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई है। किराया 75 रुपये प्रति किलोमीटर और न्यूनतम दूरी 250 किमी होगी। एक दिन की बुकिंग लगभग 20,000 रुपये होगी। बिहार टूरिज्म का मानना है कि यह सुविधा धार्मिक, ऐतिहासिक और इको-टूरिज्म रूट्स पर ट्रैवल अनुभव को नया आयाम देगी।
Reporter | Samachar Post