Samachar Post डेस्क, पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में एनडीए लगभग 200 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इन नतीजों ने पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल बना दिया है। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, नारों और मिठाइयों के साथ खुशी में झूमते नजर आ रहे हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर
कार्यालय के बाहर कार्यकर्ता पीएम मोदी की तस्वीर पर मिठाई चढ़ाते हुए खुशी जाहिर कर रहे हैं। कई कार्यकर्ता गुलाल उड़ाते और नाचते दिखे, जबकि महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर अपनी खुशी का इजहार किया। उनका कहना है कि इस बार एनडीए भारी बहुमत से सत्ता में लौटेगा।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली समारोह का आमंत्रण
कार्यालय की विशेष सजावट
बीजेपी ऑफिस को स्थापना दिवस जैसे समारोह की तर्ज पर सजाया गया है। बाहर लगाए गए पोस्टरों पर संदेश लिखा है, बिहार है तैयार, 14 नवंबर को फिर आ रही एनडीए सरकार। जश्न के लिए कोलकाता से खास फूल मंगाए गए हैं, जबकि मिठाइयों में मनेर के प्रसिद्ध लड्डू और हरिलाल की मिठाई का इंतजाम किया गया है।
जिलों में भी तैयारियाँ पूरी
प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिलों में कार्यकर्ताओं को मिठाइयाँ और पटाखे तैयार रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि आधिकारिक परिणाम मिलते ही जश्न की शुरुआत हो सके। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण सिंह कल्लू ने एग्जिट पोल के बाद ही 500 किलो लड्डू का ऑर्डर दे दिया था, जिसका निर्माण अभी भी जारी है। जैसे-जैसे रुझान एनडीए के पक्ष में मजबूत हो रहे हैं, बीजेपी कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल और भी तेज होता जा रहा है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।