Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रांची में राज्य स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभिन्न विभागों के हजारों चयनित अभ्यर्थियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में गाण्डे की विधायक कल्पना सोरेन सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। समारोह में युवाओं का उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी। सरकार ने इसे राज्य में रोजगार सृजन को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
यह भी पढ़ें: पटना: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान धारा 163 लागू, प्रदर्शन और जुलूस पूरी तरह प्रतिबंधित
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न
इस मेगा इवेंट में अलग-अलग विभागों के पूर्व चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए। राज्य सरकार ने कहा कि रोजगार उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, और आने वाले महीनों में भर्ती अभियानों को और तेज किया जाएगा।
युवाओं में उत्साह का माहौल
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थियों में गहरा उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद मिला यह अवसर उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण है और वे अब राज्य के विकास में योगदान देने के लिए तैयार हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।