Samachar Post डेस्क, बिहार :मोकामा से जदयू के नव-निर्वाचित विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह को गुरुवार को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। एमपी–एमएलए स्पेशल कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में दायर उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।
यह भी पढ़ें :गुमला में हाथियों का आतंक: सैकड़ों एकड़ फसल तबाह, कई घर क्षतिग्रस्त; किसान मुआवजे की मांग पर अड़े
मुख्य आरोपी बनाए जाने के बाद जेल भेजे गए थे अनंत सिंह
चुनाव प्रचार के दौरान जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटना के बेउर जेल भेजा गया था। इसके विरोध में उन्होंने एमपी–एमएलए कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। लेकिन गुरुवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को नामंजूर कर दिया, जिससे उन्हें बड़ा कानूनी झटका लगा है।
हत्या चुनाव प्रचार के दौरान, पुलिस ने तुरंत की थी कार्रवाई
जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए अनंत सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उन्हें पहले 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा और रिमांड खत्म होने पर उन्हें बेउर जेल भेज दिया गया। रिमांड के बाद दाखिल जमानत याचिका भी अब खारिज हो गई है।
Reporter | Samachar Post