- भारी NDA बढ़त के बीच अखिलेश यादव का बीजेपी पर आरोप
Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार चुनाव 2025 के रुझानों में एनडीए की भारी बढ़त के बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बीजेपी को खुला निशाना बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में चुनाव “SIR मॉडल” के तहत संचालित किया गया, लेकिन अब उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में ऐसा सफल नहीं होने दिया जाएगा। अखिलेश ने साफ कहा, भाजपा कोई दल नहीं, बल्कि एक छल है। बिहार में जो साजिश चली, उसका भंडाफोड़ हो चुका है।
यह भी पढ़ें :98 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
CCTV नहीं, अब हमारा PPTV चलेगा
अखिलेश यादव ने बीजेपी की निगरानी के लिए नया नारा दिया अब CCTV की जगह PPTV चलेगा। उन्होंने बताया कि PPTV का मतलब है PDA प्रहरी, जो हर बूथ और हर स्तर पर चौकन्ना रहेंगे और बीजेपी की किसी भी चाल को नाकाम कर देंगे।
रुझान: NDA की सुनामी, महागठबंधन कमजोर
बिहार में ताजा रुझानों के अनुसार NDA 191 सीटों पर आगे, बहुमत के लिए जरूरी 122 सीटों से बहुत ऊपर। महागठबंधन केवल 49 सीटों पर बढ़त में, 50 का आंकड़ा भी नहीं छू पा रहा। अगर ये रुझान अंतिम नतीजों में बदलते हैं, तो यह बिहार में NDA की अब तक की सबसे बड़ी जीतों में से एक मानी जाएगी।
Reporter | Samachar Post