Samachar Post डेस्क, रांची : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर हर परिवार में कम से कम एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके लिए 20 दिन के भीतर विशेष कानून बनाया जाएगा और इसे 20 महीने के भीतर पूरी तरह लागू किया जाएगा। तेजस्वी का ऐलान, तेजस्वी यादव ने इस ऐलान को “ऐतिहासिक” करार दिया और कहा, 14 नवंबर के बाद जब चुनाव परिणाम आएंगे, तो बिहार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग, निवेश, सिंचाई, परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ेगा। हर घर में सरकारी नौकरी होगी यही असली ‘बिहार का उत्सव’ होगा।
उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार बनने पर हर परिवार को सरकारी नौकरी देने का कानून” तैयार किया जाएगा। तेजस्वी ने भरोसा जताया कि यह कानून उनकी सरकार बनने के 20 दिन के भीतर पास हो जाएगा और अगले 20 महीने में बिहार के हर घर में इसका लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें : लोहरदगा की दीक्षा कुमारी को राष्ट्रपति से मिला एनएसएस का सर्वोच्च सम्मान, जिले में खुशी की लहर
नितीश सरकार पर हमला
तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बीते 20 सालों में बिहार में स्थायी आवास, सस्ता राशन और शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘सात निश्चय’ योजना के तहत उनके कार्यकाल में हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाने का प्रयास सफल था, लेकिन नीतीश-भाजपा सरकार ने इसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया।
तेजस्वी का संदेश, तेजस्वी ने कहा, अब सरकार सिर्फ कुछ लोगों की नहीं होगी, बल्कि पूरे बिहार की होगी हर परिवार इस सरकार को चलाने में भागीदार बनेगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।