Samachar Post डेस्क, रांची : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में स्पष्ट किया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नीतीश कुमार ही NDA के मुख्यमंत्री चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है और NDA की जीत के बाद नीतीश ही सरकार की शपथ लेंगे।
सीट बंटवारे पर सहमति
कुशवाहा ने बताया कि NDA में सीटों का बंटवारा सभी दलों की सहमति से किया जाता है। कोई भी पार्टी 243 सीटों पर अकेले नहीं लड़ती। यदि किसी दल की मौजूदा सीट होती है, तो आपसी सहमति से दूसरी पार्टी को उम्मीदवार उतारने का मौका दिया जाता है। यह निर्णय पूरी तरह साझा और संतुलित होता है।
यह भी पढ़ें: अगले एक सप्ताह में सिर्फ एक दिन खुलेगा सचिवालय, छह दिन रहेगी छुट्टी
लोकसभा की गलतियों से सबक
RLM अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव के अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि कड़ाकाट और आसपास के क्षेत्रों में अंतिम चरण में हुई गलतियों के कारण परिणाम अनुकूल नहीं रहे। इन अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार बेहतर रणनीति बनाई गई है। कुशवाहा को पूरा भरोसा है कि इस रणनीति से NDA को बिहार में जीत हासिल होगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।