- बर्न वार्ड नहीं होने से सदर में मरीजों को ड्रेसिंग के बाद भेजा गया घर
Samachar Post रिपोर्टर, रांची : दीपावली की रात लापरवाही से की गई आतिशबाजी ने कई लोगों की खुशियों पर पानी फेर दिया। शहर के दोनों बड़े सरकारी अस्पतालों रिम्स और सदर अस्पताल में पटाखों से झुलसे मरीजों का देर रात तक इलाज चलता रहा। स्वास्थ्य विभाग के विशेष निर्देश पर सोमवार की रात इमरजेंसी में डॉक्टरों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई थी।
सदर अस्पताल : बर्न वार्ड नहीं, ड्रेसिंग के बाद भेजे गए मरीज
दीपावली की रात नौ बजे से मंगलवार की सुबह नौ बजे तक सदर अस्पताल की इमरजेंसी में कुल 7 मरीज झुलसने या घायल होने की स्थिति में पहुंचे। इनमें कई ऐसे थे जो पटाखे की आग या रोड एक्सीडेंट में जख्मी हुए थे। अस्पताल में बर्न वार्ड नहीं होने के कारण सभी को मरहम-पट्टी और ड्रेसिंग के बाद घर भेज दिया गया। देर रात एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करने की तैयारी की गई।
यह भी पढ़ें: बच्चों के संग रोटरैक्ट क्लब ऑफ यूनाइटेड रांची ने मनाई ‘दिल वाली दिवाली’
रिम्स में 11 मरीज पहुंचे मरीज, 1 गंभीर रूप से घायल
रिम्स इमरजेंसी में इस साल पिछले साल की तुलना में कम मरीज पहुंचे। दीपावली की रात से मंगलवार सुबह तक कुल 11 लोग उपचार के लिए आए, जिनमें 10 को मामूली जलन या चोटें थीं। वहीं, 1 मरीज गंभीर रूप से घायल था। डॉक्टरों के अनुसार आतिशबाजी के कारण 70 प्रतिशत से अधिक जलने के बाद युवक को भर्ती किया गया है। हालांकि, फिलहाल उसकी स्थिति पहले से बेहतर है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।