Samachar Post रिपोर्टर, रांची : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एग्रिको स्थित अपने आवास पर सपरिवार गोवर्धन पूजा का आयोजन किया। पूजा समारोह में उन्होंने गौरा-गौरी और गोवर्धन की विधिवत पूजा की और गौमाता को खिचड़ी व गुड़ का भोग अर्पित किया। पूजा में उनके साथ धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास, पुत्रवधु और भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं। पूरे परिवार ने श्रद्धा और भक्ति भाव से गौसेवा की और लोक परंपरा तथा संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंडवासियों को सोहराय, बांदना पर्व और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें: आरसीएम की रूपांतरण यात्रा में 20,000 से अधिक नवोद्यमियों की सहभागिता; राँची में मिला जबरदस्त जनसमर्थन
सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व
रघुवर दास ने कहा कि ये पर्व समृद्ध परंपरा, लोक आस्था और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे पर्व समाज में एकजुटता और प्रकृति के प्रति दायित्वों की प्रेरणा देते हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।