लॉरेंस बिश्नोई व अमन साहू गैंग से जुड़ा सुनील मीणा अब जमशेदपुर जेल में शिफ्ट

Rupa Kumari | October 11, 2025 | 03:03 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग से जुड़ा मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा अब सुरक्षा कारणों से जमशेदपुर की घाघीडीह सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जाएगा। फिलहाल वह रामगढ़ जेल में बंद था, लेकिन जेल प्रशासन ने उसकी सुरक्षा को देखते हुए उसे वहीं रखना जोखिम भरा माना। जेल प्रशासन की सिफारिश के बाद, जेल आईजी ने तत्काल प्रभाव से मयंक को घाघीडीह जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें : ACB जांच में IAS विनय चौबे के खिलाफ सबूत, विनय सिंह और पत्नी को हुआ लाभ

विदेश से प्रत्यर्पित झारखंड का पहला अपराधी

मयंक सिंह को अजरबैजान से प्रत्यर्पित कर झारखंड लाया गया था। वह राज्य का विदेश से प्रत्यर्पित होने वाला पहला अपराधी है, जिसके मामले में प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। प्रत्यर्पण के बाद उसे रामगढ़ जेल में रखा गया था।

जबरन वसूली के कई मामले दर्ज

मयंक सिंह पर हजारीबाग जिले के बड़कागांव और उरीमारी थाना क्षेत्रों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें बड़कागांव थाना कांड संख्या 198/21, 252/21, 256/21, 287/23, 208/23, उरीमारी ओपी कांड संख्या 196/21, और डाड़ीकला ओपी कांड संख्या 182/23 शामिल हैं। इन सभी मामलों में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 385 और 387 (जबरन वसूली) के तहत आरोप लगाए गए हैं। पुलिस इन मामलों में आगे की जांच में लगी हुई है।

Share this news

संबंधित खबरें