Samachar Post डेस्क, रांची : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब राजनीति में भी सक्रिय हो चुके हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने उन्हें छपरा से बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। चुनाव से पहले ही उनके क्षेत्र में युवाओं और आम जनता के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ती नजर आ रही है। हाल ही में खेसारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर युवाओं के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वे गले में माला पहने नजर आए, और उनके पीछे बड़ी संख्या में युवा खड़े हैं। खेसारी ने तस्वीर के साथ लिखा, “हमनी के भोजपुरिया जवानन से बड़का इंस्पिरेशन केहू ना हो सकेला! ई मेहनत, ई जूनून देख के दिल गदगद हो गइल… फायर है आप सब।”
फैंस का जोरदार समर्थन
सोशल मीडिया पर फैंस भी उनके समर्थन में सक्रिय हैं। एक यूजर ने लिखा, भईया की ही सरकार आएगी, आपको फुल सपोर्ट मिलेगा, जबकि दूसरे ने कहा, “आपकी जीत पक्की है खेसारी भईया, छपरा में लालटेन जलाना है और खेसारी भैया को विधानसभा पहुंचना है, तभी तेजस्वी भैया मुख्यमंत्री बन सकते हैं।”
यह भी पढ़ें: चिराग पासवान ने जताई मुख्यमंत्री बनने की इच्छा, बोले- “मैं भी बनना चाहता हूं CM”
चुनाव प्रचार और ग्राउंड लेवल में सक्रियता
खेसारी लाल यादव चुनाव प्रचार के दौरान लगातार जनता से मिल रहे हैं। वे देवरिया, टेकनिवास, कचनार, करईछपरा, जिगना और रेपुरा जैसी जगहों पर ग्राउंड लेवल पर प्रचार कर चुके हैं, और हर जगह उन्हें लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वर्क फ्रंट की बात करें तो खेसारी की नई फिल्म ‘जमानत’ आने वाली है। इसका पहला प्रमोशनल गाना ‘जियो-जियो रे खेसारी’ पहले ही रिलीज़ हो चुका है, जिसमें उनके दमदार अंदाज को दर्शाया गया है। फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।