- 9वीं से 12वीं तक के छात्र दिखा रहे हुनर, टॉप विजेताओं को मिलेंगे दो लाख तक के पुरस्कार
Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में शिक्षा के साथ कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए नया अध्याय शुरू हो गया है। जेआईटीएम प्राइवेट लिमिटेड राज्य के सरकारी स्कूलों के 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए पहली बार स्टेट लेवल स्किल कॉम्पिटिशन आयोजित कर रही है। अक्टूबर से शुरू हुए इस महा-आयोजन में हर स्कूल से एक छात्र भाग ले रहे हैं। स्कूल लेवल के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 24 जिलों के टॉप परफॉर्मर आमने-सामने होंगे।
फाइनल स्टेट लेवल मुकाबले में जेआईटीएम द्वारा पहले स्थान पर आने वाले छात्र को 2 लाख, दूसरे को 1 लाख और तीसरे को 50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। डायरेक्टर प्रो. योगेश कुमार ने कहा कि यह केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं का भविष्य गढ़ने का मिशन है। उन्होंने बताया कि इसमें हेल्थ, ब्यूटी, मीडिया और कृषि जैसे क्षेत्र शामिल हैं और जल्द ही साइबर सिक्योरिटी पर विशेष कार्यक्रम भी शुरू होगा।