Samachar Post रिपोर्टर, रांची: अगले सात दिनों में राज्य सचिवालय केवल एक दिन के लिए खुलेगा। सरकारी अवकाशों और सप्ताहांत की वजह से 22 से 28 अक्तूबर तक कुल छह दिन छुट्टी रहेगी। सचिवालय और संलग्न कार्यालय केवल 24 अक्तूबर को खुलेंगे। राज्य सरकार द्वारा घोषित सरकारी छुट्टियों के अनुसार, 22 अक्तूबर बुधवार गोवर्धन पूजा, 23अक्तूबर गुरुवार भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा, 24 अक्तूबर शुक्रवार सचिवालय एवं संलग्न कार्यालय खुलेंगे, 25 अक्तूबर शनिवार साप्ताहिक अवकाश, 26 अक्तूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश, 27 अक्तूबर सोमवार छठ पर्व (सायं अर्ध्य), 28 अक्तूबर (मंगलवार) छठ पर्व (प्रातः अर्ध्य) छठ पर्व के दोनों दिन (27 और 28 अक्तूबर) एनआई एक्ट के तहत अवकाश घोषित है। इस कारण राज्य में अवस्थित केंद्रीय कार्यालय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSUs) भी बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: मालती हेम्ब्रम ने बर्लिन में बढ़ाया झारखंड का मान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फोन पर दी बधाई
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।