Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा : जामताड़ा पुलिस ने लगातार बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं के बीच बड़ी सफलता हासिल की है। गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे के पास पोसी मोड़ पर विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक बड़े बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे भागने लगे। मकसूद अंसारी उर्फ बहरा (दिघारी) को पुलिस ने पकड़ लिया।उसका साथी नचनिया फरार हो गया। पूछताछ में मकसूद ने बताया कि गिरोह संगठित रूप से चोरी की बाइकें पड़ोसी जिलों में बेचता है, जिनमें देवघर, दुमका, धनबाद और गिरिडीह शामिल हैं।
मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड शहाबुद्दीन अंसारी (कर्माटांड़) है। पुलिस ने शहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया। बरामद बाइकें और अन्य आरोपी मकसूद और शहाबुद्दीन की निशानदेही पर 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। अन्य गिरोह सदस्य नचनिया, बकरीद मियां और दो अन्य फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।
यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण की स्क्रूटनी आज, 2600 से अधिक प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र
पुलिस का बयान
जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ विकास आनंद लांगुरी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। बरामद बाइकें Jh54L6959 सहित अन्य रजिस्ट्रेशन नंबरों की हैं, जो हाल के महीनों में जामताड़ा और आसपास के क्षेत्रों से चोरी हुई थीं।
अपराधियों पर पहले से मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार, गिरोह के तार राज्य के कई जिलों से जुड़े हैं और इनके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया, जबकि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी जारी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।