Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : धनबाद जिले के बारामुड़ी थाना क्षेत्र से आत्महत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 27 वर्षीय शुभांकर बाउरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को युवक का शव उसके घर से बरामद किया। बताया जा रहा है कि शुभांकर आर्थिक तंगी से परेशान था और जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी।
अकेले रहता था प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट में
जानकारी के अनुसार शुभांकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले फ्लैट नंबर 202, बारामुड़ी में अकेले रह रहा था। वह होटल में मजदूरी कर अपना गुजारा करता था। उसकी मां मखुनी देवी ने पुलिस को बताया कि घर की सारी आर्थिक जिम्मेदारी शुभांकर पर ही थी। वह पिछले कुछ दिनों से पैसों की कमी को लेकर काफी चिंतित था। परिवार के खर्च और शादी की तैयारियों के दबाव में वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
यह भी पढ़ें : राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, 2 अपराधी गोली लगने के बाद गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार बरामद
मां का बयान दर्ज, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव को मुख्य वजह माना जा रहा है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।