Samachar Post रिपोर्टर, रांची : बेड़ो थाना क्षेत्र के घाघरा इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक का अधजला शव जंगल में मिला। मृतक की पहचान सोमरा कुजुर (23 वर्ष), पिता जयु कुजुर, निवासी टिकरा टोली के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सोमरा दिव्यांग और मानसिक रूप से कमजोर था। मृतक के भाई जलहा कुजुर ने कहा कि दीपावली की रात सोमरा ने पिता से 30 रुपए लिए अंडा खाने के लिए और रात लगभग 9 बजे घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे, चरका पत्थर के एक ग्रामीण ने मवेशी चराते समय जंगल में शव देखा और गांव में इसकी सूचना दी।
यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण की स्क्रूटनी पूरी, 519 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द
पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड से जुटाई सबूतों की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। डॉग स्क्वायड ने टिकरा टोली गांव के एक पक्के कुएं के पास जाकर जांच की, जिससे शक जताया जा रहा है कि हत्या में गांव के किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। पुलिस का कहना है कि शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक को डंडे से पीट-पीटकर मारा गया और पहचान छुपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।