Samachar Post डेस्क, रांची :औरंगाबाद जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। नवीनगर प्रखंड के बड़े गांव के पास सोन नदी में एक नाव पलट गई, जिसमें 7 लोग लापता हो गए हैं। राहत और बचाव अभियान के दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें :गुमला : सिसई रोड बाजार हाट सुधार कार्य में देरी, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी
खेती के लिए नदी पार कर रहे थे ग्रामीण
जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कुछ ग्रामीण खेती करने और पशु चारा लाने के लिए नाव से नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव पर करीब एक दर्जन लोग सवार थे।हादसे में कई लड़कियां भी शामिल थीं।
राहत-बचाव अभियान जारी
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय मछुआरों की मदद से लोगों को बचाने का प्रयास किया गया। इसके बाद प्रशासन को भी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और राहत टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है और गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी है। प्रशासन ने आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल राहत-बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।
Reporter | Samachar Post