Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने हजारीबाग वन भूमि घोटाले में उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग से अनुमति मिलने के बाद, ACB ने 25 सितंबर को इस मामले में FIR दर्ज की। FIR में विनय चौबे के साथ-साथ नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय सिंह को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। यह विनय चौबे के खिलाफ दर्ज तीसरी प्राथमिकी है।
यह भी पढ़ें : जमशेदपुर : कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार और BLA-2 गठन की समीक्षा, डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
गुरुवार को ACB ने विनय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और अब उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। हजारीबाग ACB टीम ने इस घोटाले में प्रारंभिक जांच के बाद विनय चौबे की संलिप्तता की पुष्टि की थी और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की अनुमति मांगी थी, जो अब मिल चुकी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।