Samachar Post डेस्क, रांची : सिमडेगा के रीजनल रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता 2025 में हिस्सा लेने के लिए सिमडेगा की टीम सोमवार को पटना के लिए रवाना हो गई। टीम में श्वेत कुमार भारती और सौम्या स्तुति बाड़ा प्रतिभागी के रूप में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : खलारी: पुलिस पर उग्रवादियों का हमला, हवलदार गोली लगने से घायल
डीसी का संदेश
रवाना होने से पहले सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह ने टीम को शुभकामनाएं दी और कहा,
“आप सभी हमारे जिले और राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगिता में भाग लें, सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी। ऑल द बेस्ट!”
उत्साह और तैयारी
टीम के साथ उनके शिक्षक और मार्गदर्शक भी मौजूद रहे। प्रतिभागियों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह और जोश देखने को मिला। जिलेवासियों ने भी टीम की सफलता की कामना की और उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।