Samachar Post रिपोर्टर, रांची : नगर निगम के अधिकारियों से परेशान रांची के फुटपाथ दुकानदारों ने आज हजारों की संख्या में राजभवन घेराव किया। यह आंदोलन ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस और फुटपाथ दुकानदार संघ के बैनर तले आयोजित किया गया।
जारी है दुकानदारों का आंदोलन, राज्य सरकार पर आरोप
जैपाल सिंह स्टेडियम से शुरू हुई रैली में रांची के फुटपाथ दुकानदार झंडा और डंडा लेकर रांची राजभवन तक पहुंचे। सभा का संचालन विकास वर्मा ने किया जबकि अध्यक्षता संदीप कुमार वर्मा ने संभाली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के महासचिव अशोक यादव और जिला सचिव अजय कुमार सिंह सहित कई नेता भी मौजूद रहे।
महेंद्र पाठक का आरोप: बड़े व्यापारियों को संरक्षण
सभा को संबोधित करते हुए महेंद्र पाठक ने कहा कि बड़े पूंजीपति खुदरा व्यापार में भारी निवेश कर रहे हैं और ऑनलाइन कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। उनके अनुसार, शहरों में फुटपाथ दुकानदारों को हटाकर मॉल और बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : साहिबगंज में अज्ञात हमलावर ने व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
फुटपाथ दुकानदारों की भूमिका पर प्रकाश
महेंद्र पाठक ने कहा कि फुटपाथ दुकानदार देश की 80% से अधिक आबादी को सस्ते दर पर आवश्यक वस्तुएं मुहैया कराते हैं। बावजूद इसके नगर निगम ने 9 साल से टाउन शेडिंग कमेटी का चुनाव नहीं कराया और 2009, 2014 व 2017 में बनाए गए फुटपाथ कानून को लागू नहीं किया।
मुख्य मांगें:
- फुटपाथ दुकानदारों के लिए बनाए गए कानूनों का लागू होना।
- बेदखली पर रोक।
- नगर निगम की निष्पक्ष कार्रवाई और दुकानदारों के सर्वे की मांग।
आंदोलन क्रमवार जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।