Samachar Post रिपोर्टर, रांची :हिरणपुर के डाकबंगला परिसर से सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। खास बात यह रही कि इस बार की कलश यात्रा में पहली बार महिला ढाकियों ने भाग लिया।पश्चिम बंगाल से आईं महिला ढाकियों की उपस्थिति ने यात्रा को और भी विशेष और आकर्षक बना दिया। ढाक की गूंज और धार्मिक ध्वनि पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
यह भी पढ़ें :रांची के सेक्टर-2 में 10 साल बाद गूंजेगी रामलीला, रामभक्ति में डूबेगा पूरा शहर
पूजा पंडाल में कलश स्थापना
कलश यात्रा के बाद डाकबंगला परिसर स्थित पूजा पंडाल में विधिपूर्वक कलश स्थापना की गई और मां दुर्गा की पहली पूजा संपन्न हुई। अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाएगी।
आयोजन की परंपरा
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति वर्ष 2022 से हिरणपुर डाकबंगला परिसर में दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है। इस वर्ष भी नौ दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी देखने को मिलेगी।
Reporter | Samachar Post