Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। रांची समेत राज्य के दक्षिणी हिस्सों में अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 23, 24 और 25 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की भी आशंका है।
यह भी पढ़ें : शारदीय नवरात्र 2025: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलते हैं तुरंत वरदान, चढ़ाएं गुड़हल व शक्कर
किन जिलों में होगी भारी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में इन जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है:
रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
बारिश की वजह
बंगाल की खाड़ी में 23 से 27 सितंबर के बीच दो मौसमीय सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं। इसकी वजह से झारखंड के विभिन्न हिस्सों में 28 सितंबर तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।
तापमान में गिरावट
भारी बारिश के बाद राज्यवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।