दिल्ली में झारखंड UPSC छात्रों के लिए हॉस्टल बनायेगी राज्य सरकार : मंत्री चमरा लिंडा

Rupa Kumari | September 22, 2025 | 12:21 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड सरकार राज्य के उन विद्यार्थियों के लिए जो UPSC की तैयारी कर रहे हैं, राजधानी दिल्ली में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराएगी। यह घोषणा राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने की।

मंत्री लिंडा यह घोषणा रांची स्थित संत जेवियर्स कॉलेज में ट्राइबल सोसाइटी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के दौरान की। उन्होंने बताया कि यह कदम मीणा समुदाय की पहल से प्रेरित है। दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में मीणा समुदाय ने अपने छात्रों के लिए भवन निर्माण कराया, जिससे झारखंड सरकार को भी यह कदम उठाने की प्रेरणा मिली।

यह भी पढ़ें : कंट्री क्रिकेट क्लब चुनाव में सुनील साहू गुट की क्लीन स्वीप, सभी 13 पदों पर जीत

आदिवासी युवाओं को अवसर

मंत्री ने कहा कि आदिवासी युवाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) जैसी शीर्ष सेवाओं में अधिक संख्या में लाना आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य के विकास में मंत्रियों के साथ-साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

युवाओं के लिए संदेश

चमरा लिंडा ने युवाओं से आग्रह किया कि वे संघर्ष और मेहनत के साथ आगे बढ़ें और शिक्षा के माध्यम से अपनी क्षमता का विकास करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार आदिवासी समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Share this news

संबंधित खबरें