Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। झारखंड पुलिस की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक महीने में राज्य भर में कुल 5,606 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में हत्या, लूट, चोरी, अपहरण, दुष्कर्म समेत 11 प्रकार के अपराध शामिल हैं।
पुलिस ने इन मामलों में कार्रवाई करते हुए 2,457 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे अधिक मामले रांची (729) में दर्ज किए गए, जबकि धनबाद (677) और गिरिडीह (361) भी अपराध के लिहाज से शीर्ष जिलों में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : रांची: चलते ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, जान बचाने के लिए कूदना पड़ा वाहन से
अपराध के प्रकार और दर्ज मामलों की संख्या
हत्या 129,डकैती 10,घर में चोरी , 179,लूट 28, चोरी 661, आपसी मारपीट 111, अपहरण 115, दुष्कर्म 154, आर्म्स एक्ट 65, नक्सल मामले 19, अन्य मामले 4,133, कुल मामले 5,606 है।
जिलावार आपराधिक मामलों की स्थिति
रांची 729, धनबाद 677, गिरिडीह 361, हजारीबाग 382, बोकारो 338, जमशेदपुर 332, पलामू 307, देवघर 295, साहेबगंज 282, गढ़वा 265, गोड्डा 183, चतरा 155, गुमला 140, सरायकेला 137, कोडरमा 132, दुमका 124, लातेहार 119, चाईबासा 112, रामगढ़ 113, पाकुड़ 110, जामताड़ा 78, लोहरदगा 68, खूंटी 58, सिमडेगा 53, रेल धनबाद 41, रेल जमशेदपुर 25,
रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस राज्यभर में अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता बढ़ा रही है और गिरफ्तार आरोपी कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई का सामना करेंगे।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।