झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, गिरिडीह व चंदनकियारी की डॉक्टरों की बर्खास्तगी सहित कई अहम फैसले

Rupa Kumari | September 2, 2025 | 06:21 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सितंबर माह की पहली झारखंड कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में कुल 67 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। बैठक में विधि व्यवस्था, प्रशासनिक सुधार, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और अवसंरचना विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।

शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र के फैसले

  • विद्यालयों की मान्यता नियमावली में संशोधन किया गया।
  • झारखंड आकस्मिक निधि से 20 करोड़ रुपये की निकासी को घटना-उत्तर स्वीकृति मिली।
  • राज्य सड़क सुरक्षा कोष का प्रारूप मंजूर किया गया।
  • निबंधन कार्यालयों में 2004 के बाद नियुक्त 31 अतिरिक्त लिपिकों को अस्थायी लिपिक का लाभ।
  • झारखंड में जनगणना अधिसूचना का पुनः प्रकाशन स्वीकृत।

यह भी पढ़ें : झारखंड: नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अब लड़कियां भी पढ़ेंगी, CM ने किया ऐलान

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रमुख निर्णय

  • उच्च न्यायालय के निर्देश पर डॉ. नवल किशोर और जेम्स डेनियल टोप्पो की सेवाएं नियमित की गईं।
  • गिरिडीह में पदस्थ चार चिकित्सकों – डॉ. फरहाना, डॉ. भावना, डॉ. इंद्रनाथ प्रसाद और डॉ. रिंकू कुमारी सिंह को सेवा से बर्खास्त किया गया।
  • चंदनकियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ. रिंकू कुमारी को सेवा से बर्खास्त किया गया।
  • विशिष्ट अंग प्रत्यारोपण गाइडलाइन को मंजूरी दी गई।

सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हित

  • मैनुअल स्कैवेंजर अब महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में शामिल।
  • मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना को स्वीकृति।

अधोसंरचना और विकास कार्य

  • देवघर में रेलवे ओवरब्रिज, रामगढ़ के बरियातू पथ, हाता-चाईबासा लिंक रोड, डाल्टेनगंज ROB से सेमरा पथ, और चास में 132 केवी सब स्टेशन के निर्माण को मंजूरी।
  • मुंबई स्थित झारखंड भवन निर्माण के लिए 159 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति।
  • धनबाद एयरपोर्ट पर एयरोपार्क निर्माण के लिए इकरारनामा स्वीकृत।
  • गिरिडीह के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के लिए राशि स्वीकृत।
  • 28 बांधों के सुधार और पुनर्वास हेतु राशि स्वीकृत।

सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र

  • 50 आंगनबाड़ी केंद्र और पीवीटीजी क्षेत्र में 109 नए केंद्रों के निर्माण को मंजूरी।
  • झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग, ललित कला अकादमी, साहित्य अकादमी और संगीत नाटक अकादमी के गठन को मंजूरी।
  • बजट स्थिरीकरण कोष नियमावली को स्वीकृति।

अन्य प्रमुख निर्णय

पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आवंटित आवास को अब उनकी पत्नी रूपी सोरेन को आजीवन आवंटित करने का प्रस्ताव मंजूर।

Share this news

संबंधित खबरें