गोड्डा में भीषण सड़क हादसा, दंपती सहित तीन की मौत

Meenu | September 22, 2025 | 04:46 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :गोड्डा जिले के महागामा-एकचारी मुख्य मार्ग पर सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्राम शीतल के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब दो फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :बक्सर से टाटा जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान महागामा ऊर्जा नगर निवासी जोगेंद्र कुमार यादव, उनकी पत्नी बिंदेश्वरी देवी (53) और पड़ोसी महिला कौशल्या देवी (48) के रूप में हुई है।

पूजा के जल लेकर लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार, तीनों लोग नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के लिए बिहार के कहलगांव स्थित गंगा घाट से जल लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पुलिस और ग्रामीणों की मदद

घटना की सूचना मिलते ही महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, महागामा थाना और हनवारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला गया। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार को भी बाहर लाया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेज दिया है।

प्रशासन का बयान

महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share this news

संबंधित खबरें