Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में संगठन सृजन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षकों के साथ पंचायतवार संगठन सृजन और BLA-2 गठन की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने संगठन विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रखंड पर्यवेक्षकों से निर्देश दिए कि वे पंचायत स्तर पर भ्रमण कर लंबित पंचायत कमेटियों एवं BLA-2 के गठन को शीघ्र पूर्ण करें और जिला कार्यालय में प्रतिवेदन जमा करें। उन्होंने कहा कि संगठन का सुदृढ़ीकरण पार्टी की आमजन तक पहुँच और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनिवार्य है। बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी, विजय यादव, सामंत कुमार, ब्रजेंद्र तिवारी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : बिहार : राम मंदिर थीम पर बना 115 फीट ऊंचा पंडाल, आज दीपोत्सव के साथ मनाई जाएगी दिवाली
श्रद्धांजलि समारोह
इसी क्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने डॉ. सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को नई दिशा देने वाले ऐतिहासिक कार्य किए। उनके नेतृत्व में मनरेगा, राइट टू एजुकेशन, और फूड सिक्योरिटी बिल जैसे क्रांतिकारी निर्णय हुए, जिससे आज भी करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। डॉ. सिंह को देश के आर्थिक सुधारों का जनक भी कहा जाता है।
श्रद्धांजलि समारोह में प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, सामंत कुमार, ब्रजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, राजीव मिश्रा, रणजीत सिंह, ऋषि मिश्रा, सुशील घोष, इरसाद हैदर, अंसार खान, रंजीत झा सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।