Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : जिले के पटमदा से सटे पश्चिम बंगाल के बांदोवान गुरुवार देर रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। पटमदा के पास पश्चिम बंगाल के बांदोवान इलाके में रहने वाली पिया गोराई (30) ने अपनी तीन बेटियों, बशाखी गोराई (13), पल्लवी गोराई (10) और सौरवी गोराई (6) के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोग अभी तक इस भयावह कदम के पीछे कारण समझने में असमर्थ हैं।
घटना की जानकारी
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात पिया गोराई और उसकी तीन बेटियों ने रात के भोजन में मुंड़ी और पकौड़ी खाई थी, जिसमें कथित रूप से जहर मिलाया गया था। खाने के बाद सभी सो गए, लेकिन थोड़ी देर बाद उनकी सांसें थम गईं। परिवार के अन्य सदस्य तब तक इस घटना से अनजान थे। घर का मुखिया आनंद गोराई उस समय जमशेदपुर सब्जी बेचने गया हुआ था। देर रात लौटने पर उन्होंने सोने से पहले इस घटना का अंदाजा नहीं लगाया। घर में मौजूद अन्य सदस्य और बीमार वृद्ध पिता भी घटना का पता नहीं लगा सके।
यह भी पढ़ें : हजारीबाग वन भूमि घोटाला: विनय चौबे पर तीसरी FIR, ACB करेगी गिरफ्तारी
पुलिस जांच और गांव का मंजर
इस हृदयविदारक घटना से आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पश्चिम बंगाल के लतापाड़ा से लेकर झारखंड के पटमदा तक लोग गमगीन हैं। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर किस मजबूरी ने इस मां को अपनी तीन बेटियों के साथ इस कदम पर मजबूर किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।