- उग्रवादियों को फंडिंग रोकने की कवायद, गंभीर शिकायतें मिलीं
Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में खनन से जुड़ी कमाई के जरिये संगठित गिरोह और उग्रवादी संगठनों तक वित्तीय मदद पहुंचने की आशंका ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, झारखंड एटीएस की एक टीम इस पर कड़ी नजर रख रही है और कुछ जिलों में खनन गतिविधियों की जांच कर रही है।
धनबाद सहित चार जिलों के जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका जांच के दायरे में है। एजेंसी को अपने सूत्रों से इस संबंध में गंभीर शिकायतें मिली हैं, जिसके आधार पर खनन पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली की गहन पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें : JPSC की गलती से छिना सपना, सुप्रीम कोर्ट ने लौटाया श्रेया तिर्की का हक
धनबाद के जिला खनन पदाधिकारी रितेश कुमार तिग्गा ने कहा कि उन्हें इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में न्यायालय के आदेश से माइनिंग आवंटन की प्रक्रिया बंद है। वहीं, झारखंड एटीएस का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।