Samachar Post डेस्क, रांची :Apple के नए iPhone 17 सीरीज की भारत में बिक्री शुरू होते ही देशभर में ग्राहकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में लोग आधी रात से ही Apple स्टोर्स के बाहर लाइन में खड़े हो गए ताकि सबसे पहले नया iPhone खरीद सकें।
यह भी पढ़ें :झारखंड में बारिश का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
दिल्ली-मुंबई में रातभर इंतजार
दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में आधी रात से ही ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। वहीं मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) Apple स्टोर पर तो हल्की हाथापाई तक देखने को मिली, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।
ऑरेज वेरिएंट बना पहली पसंद
ग्राहकों के बीच इस बार ऑरेज कलर वेरिएंट की सबसे ज्यादा डिमांड है। बीकेसी स्टोर पर पहुंचे एक ग्राहक इरफान ने बताया कि वह रात 8 बजे से लाइन में खड़े थे और उन्हें खासतौर पर ऑरेज iPhone 17 Pro Max पसंद आया। उनका कहना है कि इस बार कैमरा और बैटरी बैकअप दोनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में फोन खरीदने वाले एक अन्य ग्राहक ने कहा, मैं सुबह से लाइन में खड़ा था और मैंने ऑरेज वेरिएंट खरीदा। भारत में यह रंग बहुत पॉपुलर होगा।
iPhone 17 क्यों है खास
- नया और आकर्षक कलर वेरिएंट
- बेहतर कैमरा क्वालिटी
- लंबा बैटरी बैकअप
- बिजनेस क्लास और युवाओं के लिए खास डिजाइन
भारतीय बाजार में Apple का दबदबा
प्रीमियम कीमत के बावजूद भारत में iPhone को लेकर ग्राहकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। हर साल की तरह इस बार भी Apple ने साबित कर दिया है कि भारतीय बाजार में उसकी पकड़ मजबूत होती जा रही है।
Reporter | Samachar Post