- रात 12:47 पर आया तेज झटका
Samachar Post डेस्क, रांची : अफगानिस्तान में बीती रात भूकंप के झटकों ने लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 12:47 बजे आया।
नांगरहार सबसे ज्यादा प्रभावित
इस घटना की जानकारी अफगानिस्तान के नांगरहार जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने दी। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान में भूकंप के ताज़ा झटके महसूस किए गए हैं और सबसे ज्यादा असर नांगरहार इलाके में देखा गया।
9 की मौत, 15 से ज्यादा घायल
अभी तक की जानकारी के अनुसार, इस आपदा में 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय खेल दिवस पर बच्चों की प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय पेंटिंग, क्विज़ एवं भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन
पाकिस्तान और भारत में भी महसूस हुए झटके
भूकंप के झटके सिर्फ अफगानिस्तान तक ही सीमित नहीं रहे। इन्हें पाकिस्तान और भारत के उत्तरी इलाकों में भी महसूस किया गया, जिससे लोग देर रात घरों से बाहर निकल आए।
रेस्क्यू टीमों ने तेज किया बचाव अभियान
स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए तेजी से ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।