Samachar Post डेस्क, रांची : नेमरा (रामगढ़) झारखंड के नेमरा गांव में आज आयोजित दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। जानकारी के अनुसार, रेवंत रेड्डी आज ही विशेष विमान से वापस रवाना हो जाएंगे।
संस्कार भोज में उमड़ी भारी भीड़
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शनिवार को लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। देशभर से कई दिग्गज नेता और चर्चित हस्तियां कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं। शाम तक लोगों का लगातार पहुंचना जारी रहने की संभावना है।
सुरक्षा और इंतजाम
संस्कार भोज कार्यक्रम के लिए बड़े स्तर पर इंतजाम किए गए हैं
- पांच विशाल पंडाल बनाए गए हैं।
- आगंतुकों के लिए विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की गई है।
- भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं।
- श्राद्ध कर्म आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार हो रहा है।
- पार्किंग से कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के लिए 300 से अधिक ई-रिक्शा लगाए गए हैं।
- आगंतुकों की सुविधा के लिए विश्राम स्थल और विशेष पैदल मार्ग भी बनाए गए हैं।
हेमंत सोरेन गांव में मौजूद
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 4 अगस्त से ही नेमरा गांव में रहकर पूरे कार्यक्रम की निगरानी कर रहे हैं और सभी तैयारियों पर नज़र बनाए हुए हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।