पहले बल्लेबाजी करने उतरी संथाल-1 की टीम ने 6 ओवर में जड़े 203 रन, लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही संथाल-2 की टीम
Samachar Post, देवघर : देवघर स्थित कमलकांत नरोने क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को जेंग यूआन लिमिटेड द्वारा कर्मियों के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस क्रिकेट मैच में संथाल 1 और संथाल 2 की टीमों ने हिस्सा लिया। मैच में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने जमकर छक्के-चौके लगाए। इसमें संथाल 1 ने संथाल 2 को हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया। मैच की शुरूआत कंपनी के अधिकारियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। इसके बाद टॉस जीतकर संथाल 1 ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी संथाल 1 की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 203 रन का पहाड़ स्कोर खड़ा कर दिया जिसमें सुमित कुमार देव ने सर्वाधिक 65 रनों की पारी खेली।
यह भी पढ़ें : स्पोर्ट्स एरिना ग्राउंड में खेले गए फ्रेंडली क्रिकेट मैच में टीम हर्ष बनी विजेता, टीम तरूण को 26 रनों से हराया
लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही संथाल 2
इधर, जवाबी पारी खेलने उतरी संथाल-2 की टीम ने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति में नाकाम रहे और संथाल 1 ने 50 रनों की भारी जीत दर्ज की। संथाल 1 की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए शहजाद ने अधिकतम 5 विकेट चटकाए। दोनों टीमों के बीच खेले गए फ्रेंडली मुकाबला काफी राेमांचक रहा। अंत में जेंग यूआन के सेल्स डायरेक्टर अमित राज ने विजेता टीम का ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।